Advertisement
Atal setu

Atal Setu – देश का सबसे लंबा समुद्री ब्रिज, 2 घंटे का सफर होगा 20 मिनट में, पीएम मोदी आज करेंगे उद्घाटन

महाराष्ट्र

Atal Setu – पीएम नरेंद्र मोदी आज महाराष्ट्र का दौरा करेंगे और दोपहर करीब 3:30 बजे अटल बिहारी वाजपेयी सेवारी-न्हावा शेवा अटल सेतु का उद्घाटन करेंगे।

Advertisement

Atal Setu

शाम करीब 4:15 बजे प्रधानमंत्री नवी मुंबई में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे और आधारशिला रखेंगे।

पीएम मोदी ने दिसंबर 2016 में इस पुल का शिलान्यास किया था। अब वे इसका उद्घाटन भी करेंगे।

अटल सेतु का निर्माण 17,840 करोड़ रुपये से ज्यादा की लागत से किया गया है। यह पुल लगभग 21.8 किमी लंबा और 6-लेन वाला है।

16.5 किमी लंबा समुद्र के ऊपर और करीब 5.5 किमी जमीन पर बना है। यह भारत का सबसे लंबा पुल है, जो देश का सबसे लंबा समुद्री ब्रिज भी है।

यह मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे और नवी मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे को कनेक्टिविटी प्रदान करेगा।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari