sunlight news

बैरकपुर में भाजपा उम्मीदवार अर्जुन सिंह पर हमला

कोलकाता
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

पांचवें चरण के मतदान के दौरान बैरकपुर संसदीय क्षेत्र में हिंसा की आशंका सच साबित हुई है। मतदान शुरू होने के कुछ देर बाद बैरकपुर से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार अर्जुन सिंह पर हमला हुआ।

आरोप है कि तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने उन पर हमला किया। मारपीट में अर्जुन सिंह के होंठ फट गये। आरोप है कि जगदल थाना प्रभारी के सामने ही तृणमूल के लोगों ने उन पर हमले किए हैं जबकि पुलिस मूकदर्शक बनी रही है।

अर्जुन सिंह ने बताया कि मोहनपुर इलाके में एक महिला के बेटे को तृणमूल कार्यकर्ताओं ने बंदी बना लिया था। दोनों वोट देने जा रहे थे तो उन्हें मारने- पीटने की धमकी दी जा रही थी।

इसके बाद अर्जुन सिंह महिला के साथ उसके घर जा रहे थे तभी मोहनपुर में बीच रास्ते में पुलिस के सामने बड़ी संख्या में एकत्रित हुए तृणमूल कार्यकर्ताओं ने अर्जुन सिंह पर हमला कर दिया। उन्हें ईंट, डंडा और घुसा से मारने पीटने लगे। उनका होंठ फट गया है।

अर्जुन सिंह ने कहा कि स्थानीय तृणमूल काउंसिलर के नेतृत्व में तृणमूल कार्यकर्ताओं ने हमले किए हैं। जगदल थाने के प्रभारी के सामने ये हमले हुए हैं लेकिन पुलिस उन्हें रोकने के बजाय मुक दर्शक बनी हुई थी। उन्होंने इस बारे में चुनाव आयोग को जानकारी दी है।

Share from here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *