Advertisement

भाजपा सांसद अर्जुन सिंह पर हमला

कोलकाता

कोलकाता। लोकसभा चुनाव के बाद उत्तर 24 परगना के बैरकपुर संसदीय क्षेत्र में शुरू हुई हिंसा तीन महीने बाद भी जारी है।

Advertisement

अब यहां से भाजपा सांसद अर्जुन सिंह पर हमला किया गया है। दोपहर के समय जब वह अपनी गाड़ी से कहीं जाने के लिए निकले थे तो श्याम नगर के फीडर रोड पर कुछ लोगों ने उनकी गाड़ी को रोक लिया।

आरोप है कि उन पर जानलेवा हमले की कोशिश की गई। उनकी गाड़ी के शीशे तोड़ दिए गए। ईंट-पत्थर बरसाए गए लाठी-डंडे से भी हमला किया गया है।

अर्जुन सिंह ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी की ताकत लगातार बढ़ने से तृणमूल कांग्रेस घबराई हुई है। इसीलिए असंवैधानिक तरीके से भाजपा के लोगों पर हमले किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि डराने-धमकाने के लिए तृणमूल वाले हमले कर रहे हैं, लेकिन हम लोग ना तो डरने वाले हैं और ना ही पीछे हटने वाले हैं।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari