कूचबिहार। कूचबिहार जिले से शुक्रवार को भाजपा की पहली रथ यात्रा शुरू होगी। इसका उद्घाटन राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह करेंगे। इसके पहले गुरुवार को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष कूचबिहार गए जहां सिताई मोड़ पर उनकी गाड़ी पहुंचते ही कुछ लोगों ने हमला कर दिया। उनकी गाड़ी के शीशे टूट गए। भाजपा का आरोप है कि इस हमले के पीछे तृणमूल कांग्रेस समर्थित बदमाशों का हाथ है। हालांकि स्थानीय तृणमूल कांग्रेस ने भाजपा के इन आरोप को गलत करार दिया है।
Share from here
