देश मे 24 घंटे में कोरोना के 13,272 मामले

देश मे 24 घंटे में कोरोना के 13,272 मामले सामने आए हैं। पिछले 24 घंटे में ठीक हुए लोगो की संख्या 13,900 है। कुल ठीक हुए लोगों की संख्या 4,36,99,435 हो गई है। इस दौरान 36 लोगों की मौत हुई है जिसके बाद मौत का कुल आंकड़ा 5,27,289 हो गया है। अब 1,01,166 एक्टिव केस है।

Continue Reading
breaking news

बांके बिहारी मंदिर में हादसा, दम घुटने से 2 की मौत

वृंदावन स्थित बांके बिहारी के प्रसिद्ध मंदिर में देर रात भारी भीड़ जुटी और इस भीड़ में अव्‍यवस्‍था फैल गई। इस दौरान दम घुटने के कारण एक महिला और एक पुरुष की मौत हो गई। कई लोगों की हालत बिगड़ गई, जिन्हें पुलिस ने बड़ी मुश्किल से भीड़ से निकाला। सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने इस […]

Continue Reading

डिप्रेशन में बदला बंगाल की खाड़ी में बना निम्नचाप, भारी बारिश का अनुमान

बंगाल की खाड़ी में बना निम्नचाप के आज दोपहर तक गहरे दबाव में बदल रहा है। अलीपुर मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार शाम को डिप्रेशन ओडिशा के बालेश्वर और बंगाल के सागर द्वीप के बीच तट में प्रवेश करेगा। फिर यह धीरे-धीरे उत्तरी ओडिशा, बंगाल और झारखंड में छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ेगा।   इससे तटीय […]

Continue Reading

देश मे 24 घंटे में कोरोना के 15,754 मामले

देश मे 24 घंटे में कोरोना के 15,754 मामले सामने आए हैं। पिछले 24 घंटे में ठीक हुए लोगो की संख्या 15,220 है। कुल ठीक हुए लोगों की संख्या 4,36,85,535 हो गई है। इस दौरान 47 लोगों की मौत हुई है जिसके बाद मौत का कुल आंकड़ा 5,27,253 हो गया है। अब 1,01,830 एक्टिव केस है।

Continue Reading

आज का पंचांग

19/08/2022 का पंचांग संवत 1944, विक्रम संवत 2079 महीना -भाद्रपद तिथि – कृष्ण पक्ष अष्टमी 22:59 तक वार – शुक्रवार सूर्योदय – 05:15, सूर्यास्त – 18:05 नक्षत्र –  कृतिका योग – ध्रुव 21:00 तक, व्याघात सूर्य राशि – सिंह , चंद्र राशि –  मेष 06:07 तक, वृषभ अभिजीत मुहूर्त – 11:14 से 12:06 विजय मुहूर्त […]

Continue Reading

जिसने भी अच्छे काम की कोशिश की, उसे रोका गया – मनीष सिसोदिया के घर सीबीआई की छापेमारी पर बोले मुख्यमंत्री केजरीवाल

मनीष सिसोदिया के घर सीबीआई की छापेमारी पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा कि – जिस दिन अमेरिका के सबसे बड़े अख़बार NYT के फ़्रंट पेज पर दिल्ली शिक्षा मॉडल की तारीफ़ और मनीष सिसोदिया की तस्वीर छपी, उसी दिन मनीष के घर केंद्र ने CBI भेजी। CBI […]

Continue Reading
breaking news

दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के घर सीबीआई की छापेमारी

दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के घर सीबीआई की टीम पहुंची है। मनीष सिसोदिया ने भी ट्वीट कर यह जानकारी दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, सीबीआई आई है। उनका स्वागत है। हम कट्टर ईमानदार हैं। लाखों बच्चों का भविष्य बना रहे हैं। बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि हमारे देश में जो अच्छा काम […]

Continue Reading
breaking news

कलकत्ता हाईकोर्ट ने सुकन्या मंडल सहित छह लोगों को तलब किए जाने के आदेश को लिया वापस

कलकत्ता हाईकोर्ट ने अनुब्रत मंडल की बेटी सुकन्या मंडल सहित छह लोगों को तलब किए जाने के आदेश को वापस ले​ लिया है। फिलहाल उन्हें हाई कोर्ट में हाजिरी नहीं देनी पड़ेगी। जिस हलफनामे के आधार पर यह आदेश जारी किया गया था हाईकोर्ट ने उस हलफनामे को पर्याप्त नहीं माना जिसके आधार पर इस […]

Continue Reading
breaking news

पार्थ चटर्जी और अर्पिता मुखर्जी की हिरासत 31 अगस्त तक बढ़ाई गई

पार्थ चटर्जी और अर्पिता मुखर्जी को SSC घोटाला मामले में 31 अगस्त तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया। आज न्यायिक हिरासत समाप्त होने के बाद कोलकाता में सत्र न्यायालय लाया गया था जिसके बाद उन्हें फिर 14 दिन की हिरासत में भेजा गया।

Continue Reading

केएलओ के कैलाश कोच और पत्नी स्वप्ना कोच ने पश्चिम बंगाल पुलिस के सामने किया आत्मसमर्पण

प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन कम्पतापुर लिबरेशन ऑर्गनाइजेशन (केएलओ) के महासचिव कैलाश कोच और पत्नी स्वप्ना कोच ने पश्चिम बंगाल पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया। बंगाल के डीजीपी मनोज मालवीय ने केएलओ के अन्य कार्यकर्ताओं से हथियार छोड़ने और मुख्यधारा में शामिल होने का आग्रह किया।

Continue Reading