breaking news

थोड़ी देर में पीएम मोदी करेंगे देश को संबोधित

पीएम मोदी कुछ ही मिनट बाद देश को सम्बोधित करेंगे। पीएमओ ने ट्वीट कर के बताया कि 15 मिनट बाद पीएम मोदी देश को सम्बोधित करेंगे। यह ट्वीट 9:31 पर किया गया था जिसके अनुसार पीएम 9:45 पर संबोधन करेंगे।

Continue Reading
breaking news

बंगाल भाजपा ने जारी की नए जिलाध्यक्षों की सूची

सनलाइट, कोलकाता। नगर निगम चुनाव के नतीजों के बाद भाजपा ने प्रदेश कमिटी के बाद अब जिलाध्यक्षों मे भी फेरबदल किया है। आज जारी सूची में उत्तर कोलकाता का नया जिलाध्यक्ष कल्याण चौबे को बनाया गया। इससे पहले शिबाजी सिंघा रॉय को उत्तर कोलकाता का अध्यक्ष बनाया गया था। दक्षिण कोलकाता में शंकर सिकदर की […]

Continue Reading
breaking news

कोलकाता – बिना विदेश यात्रा के जूनियर डॉक्टर ओमिक्रोन वेरिएंट से संक्रमित

कलकत्ता मेडिकल कॉलेज के एक जूनियर डॉक्टर की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है जिसमे ओमिक्रोन वेरिएंट की पुष्टि हुई है। हालांकि, नादिया के कृष्णानगर के रहने वाले डॉक्टर की कोई इंटरनेशनल ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है।

Continue Reading
breaking news

उस्ति के युवा तृणमूल नेता की एसएसकेएम में मौत

दक्षिण 24 परगना के उस्ति के युवा तृणमूल नेता की एसएसकेएम में मौत हो गई। रविवार की रात बदमाशों ने युवा तृणमूल के नेता को गोली मार दी थी। तब से वे एसएसकेएम में भर्ती थे। उस्ती पुलिस ने अब तक हत्या के मामले में 7 लोगों को गिरफ्तार किया है।

Continue Reading

आज पूर्व पीएम वाजपेयी की जयंती, श्रद्धांजलि देने ‘सदैव अटल’ पहुंचे राष्ट्रपति, PM मोदी और शाह

भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 97वीं जयंती पर शनिवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सदैव अटल पहुंचे। यहां उन्होंने अटलजी को याद कर पुष्पांजलि अर्पित की।   इससे पहले पीएम ने ट्वीट कर कहा कि अटल जी को उनकी जयंती पर कोटि-कोटि नमन। हम राष्ट्र के लिए उनकी समृद्ध सेवा से प्रेरित […]

Continue Reading
breaking news

शोपियां – सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर

जम्मू-कश्मीर के शोपियां के चौगाम इलाके में शनिवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए। इससे पहले पुलिस और सेना की संयुक्त टीम ने तड़के इलाके की घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया। जैसे ही पुलिस की संयुक्त टीम संदिग्ध स्थान की ओर बढ़ी, छिपे हुए आतंकवादियों ने सेना के जवानों […]

Continue Reading

देश मे 24 घंटे में कोरोना के 7,189 नए मामले

पिछले 24 घंटे में 11,12,195 सैम्पल्स की जांच हुई है देश मे 24 घंटे में कोरोना के 7,189 नए मामले सामने आए हैं। जिसके बाद कुल मामलों की संख्या 3,47,79,185 हो गई है। इस दौरान 387 लोगों की मौत भी हुई है जिसके बाद कुल मौत की संख्या 4,79,520 हो गई है।   पिछले 24 […]

Continue Reading
breaking news

राजस्थान – जैसलमेर में मिग-21 विमान क्रेश

भारतीय वायुसेना का एक मिग-21 लड़ाकू विमान राजस्थान के जैसलमेर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। अंतिम रिपोर्ट आने तक पायलट की तलाश की जा रही थी।

Continue Reading
breaking news

कोलकाता – आयरलैंड से लौटा व्यक्ति ओमीक्रोन वेरिएंट से संक्रमित

कोलकाता में ओमीक्रोन वेरिएंट का मामला सामने आया है। एक 27 वर्षीय व्यक्ति 21 दिसंबर को आयरलैंड से लौटा था। उसकी जीनोम रिपोर्ट में Covid19 के ओमीक्रोन वेरिएंट की पुष्टि हुई। उसे शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Continue Reading

गोवा – TMC में शामिल होने के 3 महीने बाद पूर्व विधायक ने दिया इस्तीफा, बताई ये वजह

तृणमूल कांग्रेस में शामिल होने के लगभग तीन महीने बाद ही गोवा के पूर्व विधायक लवू मामलेदार ने शुक्रवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया। मामलेदार ने टीएमसी पर सांप्रदायिक होने और राज्य विधानसभा चुनावों से पहले वोटों के लिए हिंदुओं और ईसाइयों के बीच विभाजन की कोशिश करने का आरोप लगाया। मामलेदार ने यह […]

Continue Reading