Avani Oxford Fire – लेक टाउन के अवनी ऑक्सफ़ोर्ड में लगी आग

कोलकाता

Avani Oxford Fire – लेक टाउन थाना अंतर्गत वीआईपी रोड के पास स्थित ‘अवनि ऑक्सफोर्ड’ में आग लगी है।

Avani Oxford Fire

बहुमंजिला आवासीय सोसाइटी में बुधवार रात अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। सोसाइटी के फेज 1 के एक फ्लैट से अचानक काले धुएं का गुबार निकलते देख आसपास के निवासियों में अफरा-तफरी मच गई।

फ्लैट से धुआं और आग की लपटें उठती देख सोसाइटी के सुरक्षाकर्मियों और स्थानीय निवासियों ने तत्परता दिखाई।

उन्होंने तुरंत अपने स्तर पर उपलब्ध अग्निशामक यंत्रों की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू कर दी और साथ ही घटना की जानकारी तुरंत दमकल विभाग और स्थानीय पुलिस को दी।

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकलकर्मी युद्धस्तर पर आग को पूरी तरह से बुझाने और उसे अन्य फ्लैटों में फैलने से रोकने के काम में जुटे हुए हैं।

हादसे की खबर पाकर लेक टाउन थाने की पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई है। आग लगने के सटीक कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

पुलिस और दमकल विभाग के अधिकारी इस बात की जांच कर रहे हैं कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी या इसके पीछे कोई और वजह थी।

Share from here