Advertisement
Baba Ramdevji Dhwaja Yatra

Baba Ramdevji Dhwaja Yatra – बड़ाबाजार से लिलुआ तक निकली बाबा रामदेव की विराट ध्वजा यात्रा

कोलकाता
  • कई संस्थाओं के संयुक्त आयोजन में गूंजे भजन और जयकारे
  • जगह जगह हुआ चाय, बिस्किट, शीतल पेय आदि का वितरण

Advertisement

सनलाइट, कोलकाता। Baba Ramdevji Dhwaja Yatra – बाबा रामदेव के दशमी महोत्सव के उपलक्ष्य में बड़ाबाजार से एक विराट ध्वजा यात्रा निकाली गई। पोस्ता गणेश मंदिर से प्रारम्भ हुई ध्वजा यात्रा कलाकार स्ट्रीट, महात्मा गांधी रोड़, हावड़ा होते हुए लिलुआ पहुंची।

पुष्टिकर ब्रह्म बगीचा स्थित मंदिर में सामूहिक आरती के बाद प्रसाद वितरण के साथ इस भव्य कार्यक्रम का समापन हुआ। यात्रा में बड़ी संख्या में बाबा भक्त हाथों में ध्वजा लेकर भजनों पर थिरकते हुए शामिल हुए। इस दौरान पूरा वातावरण जय बाबा की जैसे जयकारों से गूंज उठा।

ध्वजा यात्रा का यह आयोजन रामदेव पुष्टिकर मण्डल सहित रामदेव भक्त मण्डल मगरा क्षेत्र तथा कोलकाता महानगर एवं उपनगर की अन्य कई संस्थाओं द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया गया था।

इसमें रामदेव बाल मण्डल सहित रामदेव प्रचार समिति, डाली बाई भक्त संगम आदि मंडलियां भी शामिल हुई। रामदेव पुष्टिकर मण्डल के अध्यक्ष सुशील कुमार पुरोहित ने बताया की आयोजन को सफल बनाने में श्याम आचार्य, राजेश पुरोहित, उमेश व्यास आदि मण्डल के सभी कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भूमिका निभाई।

Baba Ramdevji Dhwaja Yatra – शामिल हुए हजारों श्रद्धालु

रामदेव पुष्टिकर मण्डल के अध्यक्ष सुशील कुमार पुरोहित ने बताया कि यह कोलकाता की ऐसी ध्वजा यात्रा है जिसमें एकसाथ इतने लोग शामिल होते हैं।

इसमें न केवल बड़ाबाजार बल्कि लिलुआ, हिंदमोटर आदि क्षेत्रों से भी हजारों की संख्या में श्रद्धालु होते है। यात्रा में पार्षद विजय ओझा, पार्षद महेश शर्मा, उमेश राय सहित अनेक गणमान्य लोग शामिल हुए।

जगह जगह हुआ सेवा कार्य

श्रीरामदेव पुष्टिकर सेवा समिति, कॉटन स्ट्रीट यंग ब्वॉयज क्लब आदि संस्थाओं द्वारा ध्वजा यात्रा (Baba Ramdevji Dhwaja Yatra) का कलाकार स्ट्रीट, महात्मा गांधी रोड़ सहित कई जगहों पर चाय, बिस्किट, शिकंजी आदि वितरण कर स्वागत किया गया।

Baba Ramdevji Dhwaja Yatra – पार्षद महेश शर्मा के नेतृत्व में महात्मा गांधी रोड़ पर लगाए गए शिविर में श्रद्धालुओं के बीच चाय बिस्किट का वितरण किया गया।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari