Baba Siddiqui ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने एक्स पर अपने फैसले की घोषणा की। उन्होंने लिखा, ‘मैं एक युवा किशोर के रूप में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी में शामिल हुआ और यह 48 वर्षों तक चलने वाली एक महत्वपूर्ण यात्रा रही है।
आगे उन्होंने लिखा कि आज मैं तत्काल प्रभाव से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देता हूं।
जन्होने लिखा कि ऐसा बहुत कुछ है जिसे मैं व्यक्त करना चाहता हूं, लेकिन जैसा कि कहा जाता है कि कुछ चीजें अनकही ही रह जाएं तो बेहतर है। मैं उन सभी को धन्यवाद देता हूं जो इस यात्रा का हिस्सा रहे हैं।
बाबा सिद्दीकी ने इस्तीफे का कारण नही बताया है। आगे वे किस पार्टी में जाएंगे ये भी स्पष्ट नही है। इससे पहले 14 जनवरी को मिलिंद देवड़ा ने कांग्रेस छोड़कर शिवसेना में शामिल हो गए थे।