Advertisement
sunlight news

बाबुल सुप्रियो से झड़प, गाडी क्षतिग्रस्त

बंगाल

आसनसोल। आम चुनाव के चौथे चरण के लिए सोमवार को हो रहे मतदान के दौरान यहां हिंसक भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। इस कार्रवाई में कुछ मतदाताओं को चोट आई है।

Advertisement

उधर, आसनसोल से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार बाबुल सुप्रियो की कार्यकर्ताओं से झड़प होने की सूचना है। बाबुल ने तृणमूल पर आरोप लगाते हुए कहा, पश्चिम बंगाल का मतदाता जागरूक है। वे केंद्रीय बल की मौजूदगी चाहते हैं ताकि वे अपना वोट डाल सकें।

आसनसोल में पोलिंग बूथ नंबर 199 पर सोमवार को तृणमूल कांग्रेस समर्थकों और सुरक्षाकर्मियों के बीच तीखी झड़प हुई है। तृणमूल के एक पोलिंग एजेंट ने कहा है, कोई भी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पोलिंग एजेंट बूथ पर मौजूद नहीं था।’

इस सीट से केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। बाबुल सुप्रियो को पोलिंग बूथ पर तृणमूल समर्थकों के विरोध का सामना करना पड़ा। वह हंगामे के बीच यहां पहुंचे। इस दौरान पर उन पर हमला किया गया। हमले में बाबुल सुप्रियो की कार के शीशे चकनाचूर हो गए।

बाबुल ने आसनसोल में केंद्रीय बलों की तैनाती की मांग की है। वह लगातार अलग-अलग बूथों पर जाकर वोटिंग का मुआयना कर रहे हैं। बाबुल का सामना यहां तृणमूल की मुनमुन सेन है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *