breaking news

Bahraich Violence – 2 आरोपियों को एनकाउंटर में लगी गोली

उत्तर प्रदेश
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

Bahraich violence के आरोपियों के साथ यूपी पुलिस की मुठभेड़ में 2 आरोपियों को गोली लगी है। आज 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

Bahraich violence

गुरुवार को पुलिस की आरोपी सरफराज से मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में गोली लगने से सरफराज घायल हो गया। वहीं हिंसा का एक और आरोपी फहीम भी पुलिस की गोली लगने घायल हो गया।

बता दें कि रामगोपाल मिश्रा की गोली मारकर हत्या करने वाला यही सरफराज था। सरफराज हिंसा के बाद से फरार चल रहा था।

पुलिस की टीमें इसकी तलाश में जुटी थीं, लेकिन सफलता नहीं मिल रही थी। इसी बीच पुलिस को इनपुट मिला कि सरफराज नेपाल भागने की फिराक में है।

पुलिस ने गुरुवार को नाकेबंदी कर नेपाल सीमा के पास हांडा बसेहरी नहर पर सरफराज और उसके साथ फहीम को घेर लिया। पुलिस ने दोनों से सरेंडर करने को कहा, लेकिन दोनों ने फायरिंग करनी शुरू कर दी।

जबावी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से सरफराज और फहीम घयाल हो गए। दोनों को पुलिस ने आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

वहीं ADG लॉ एंड ऑर्डर अमिताभ यश ने बताया कि पुलिस एनकाउंटर में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

Share from here