बाहुबली विधायक विजय मिश्रा मध्यप्रदेश से गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

भदोही जिले की ज्ञानपुर सीट से विधायक विजय मिश्रा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक विधायक की गिरफ्तारी मध्यप्रदेश से हुई है। मध्यप्रदेश की पुलिस ने भदोही पुलिस की सूचना पर विधायक को गिरफ्तार किया है। विधायक विजय मिश्रा पर रिश्तेदारों की संपत्ति पर कब्जा करने के आरोप हैं।

 

पुलिस ने इस मामले में 7 अगस्त को विधायक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। इस संबंध में रिश्तेदारों ने विधायक के खिलाफ शिकायत दी थी। पुलिस ने शिकायत पर संज्ञान लेते हुए उनकी पत्नी और बेटे के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की थी।

इसके पहले गुरुवार को विधायक ने एक वीडियो में अपनी जान का खतरा बताया था। वीडियो में विजय मिश्र ने कहा है कि पूर्वांचल के कई माफिया और सियासी धुर विरोधी साजिश रच रहे हैं। पंचायती चुनाव में कब्जा करने के लिए भदोही पर सबकी निगाह है।

Share from here