Advertisement

आर्यन खान की जमानत याचिका पर सुनवाई आज

महाराष्ट्र

क्रूज ड्रग्स पार्टी केस में गिरफ्तार किए गए बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के वकीलों ने एक बार फिर जमानत याचिका दाखिल की है। जिसकी सुनवाई की तारीख 13 अक्टूबर यानी आज के लिए तय की है। इससे पहले आर्यन खान की जमानत याचिका मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट खारिज कर चुकी है।

Advertisement

 

सुनवाई के दौरान नारकोरिटक्स कंट्रोल ब्यूरो ने कोर्ट से इस मामले में एक हफ्ते का समय देने की मांग की थी।कोर्ट ने एनसीबी को बुधवार यानी आज तक का समय दिया है।

 

मामले में जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े का कहना है कि हम और अभियोजन पक्ष कोशिश करेंगे कि मामला तार्किक निषकर्ष पर पहुंचे, हमारा केस मजबूत है और हम इसे कोर्ट में पेश करेंगे।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari