Bally Accident : ट्रेन में चढ़ते समय फिसला पैर, एक की मौत, बाली स्टेशन पर….

बंगाल

Bally Accident : हावड़ा जिले के बाली स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ते समय एक बड़ा हादसा हो गया। जिसमे एक व्यक्ति की मौत हो गई।

Bally Accident

पश्चिम बर्द्धमान जिले के सालानपुर से दक्षिणेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना करने के लिए आए तीन श्रद्धालु बाली स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रहे थे, तभी अचानक पैर फिसलने से वे सभी प्लेटफॉर्म पर जा गिरे।

इस भीषण हादसे में एक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे में जान गंवाने वाले व्यक्ति की पहचान शुधांशू कुमार के रूप में हुई है। वहीं, घायलों में नरेश चंद्र गोराई और सुकुमार राम शामिल हैं। घायलों का स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari