Advertisement
breaking news

Bally Bridge से युवक ने लगाई छलांग

बंगाल

Bally Bridge से युवक ने सुबह सुबह छलांग लगा दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक बाइक लेकर आया था। उसने अपनी बाइक पुल पर खड़ी कर दी।

Advertisement

Bally Bridge

कुछ देर खड़े रहने के बाद युवक अचानक रेलिंग पार कर नदी में कूद गया। लापता युवक की तलाश शुरू कर दी गई है।

यह घटना देखकर वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। तुरंत रिवर ट्रैफिक पुलिस को सूचित किया गया। बाली थाने की पुलिस भी पहुँची और तलाश शुरू कर दी।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, गंगा में छलांग लगाने वाले युवक का नाम अजीत साव है। 32 वर्षीय अजीत आमहर्स्ट स्ट्रीट का रहने वाला है।

अजित ने बाइक अपने दोस्त रतन से ली थी। रतन को दक्षिणेश्वर थाने बुलाया गया है। पुलिस अजीत से पूछताछ कर उसके बारे में और जानकारी जुटाना चाहती है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari