breaking news

Bally – झगड़े के समय पत्नी को आई चोट, हुई मौत, पति गिरफ्तार

बंगाल

Bally – शनिवार रात करीब 11:00 बजे, बाली जूट मिल के वर्कर्स क्वार्टर में एक महिला की कथित तौर पर उसके पति ने पिटाई की।

Bally

इस दौरान पत्नी को गम्भीर चोट आई और मौत हो गई। आरोपी, मो. जावेद (37) जूट मिल का कर्मचारी है वह अपनी पत्नी, सकीला खातून, और अपने तीन नाबालिग बेटों के साथ वर्कर्स कॉलोनी के क्वार्टर नंबर 202 में रहता था।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, पति-पत्नी के बीच घरेलू झगड़े लगभग रोज़ की बात थी। शनिवार भी, काम से घर लौटने के कुछ ही देर बाद जावेद और उसकी पत्नी के बीच कहा-सुनी हो गई।

बताया जा रहा है कि गुस्से में आकर जावेद ने अपनी पत्नी को इतनी ज़ोर से धक्का दिया कि वह दीवार से जा टकराई, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं।

जिसके कारण उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इस घटना की जांच शुरू कर दी है।

Share from here