Advertisement
Pm modi on budget

PM Modi – युद्ध से दुनियाभर में पेट्रोल-डीजल का संकट, भारत डटकर कर रहा सामना – मन की बात में बोले पीएम

देश

PM Modi – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मन की बात कार्यक्रम के जरिए देश के लोगों से सीधा संवाद किया।

Advertisement

PM Modi

पीएम मोदी ने कहा ‘मार्च का ये महीना, वैश्विक स्तर पर बहुत ही हलचल भरा रहा है। हम सबको याद है कि पूरा विश्व भूतकाल में कोविड के कारण एक लंबे समय तक अनेक समस्याओं से गुजरा था।

पीएम ने कहा कि कोरोना के संकट से निकलने के बाद दुनिया नए सिरे से प्रगति की राह पर आगे बढ़ेगी ऐसी सबको अपेक्षा थी।

लेकिन, दुनिया के अलग-अलग क्षेत्रों में लगातार युद्ध और संघर्ष की परिस्थितियां बनती चली गईं। अब हमें एक बार फिर इस संकट से एकजुट होकर निकलना होगा।

पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया के जिस क्षेत्र में अभी युद्ध चल रहा है, वह क्षेत्र हमारी ऊर्जा आवश्यकताओं का बड़ा केंद्र है।

इसकी वजह से दुनिया भर में पेट्रोल और डीजल को लेकर संकट की स्थिति बनती जा रही है लेकिन हमारे वैश्विक संबंध, अलग-अलग देशों से मिल रहा सहयोग और पिछले एक दशक में देश का जो सामर्थ्य बना है, इनकी वजह से भारत इन परिस्थितियों का डटकर मुकाबला कर रहा है।

उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर यह चुनौतीपूर्ण समय है। मैं देशवासियों से फिर यह आग्रह करूंगा कि हमें एकजुट होकर इस चुनौती से बाहर निकलना है।

पीएम मोदी ने कहा कि जो लोग इस विषय पर भी राजनीति कर रहे हैं, उन लोगों को राजनीति नहीं करनी चाहिए।

पीएम ने कहा कि इसमें स्वार्थ भरी राजनीति का कोई स्थान नहीं है, ऐसे में जो भी लोग अफवाह फैला रहे हैं, वे देश का बहुत बड़ा नुकसान कर रहे हैं।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari