Advertisement
breaking news

Bankura – मंत्री के पति की पिटाई का आरोप, 4 गिरफ्तार

बंगाल

Bankura – राज्य की मंत्री के पति की भरे बाजार में बेरहमी से पिटाई करने का मामला सामने आया है। शुक्रवार रात बांकुड़ा में हुई इस घटना ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है।

Advertisement

Bankura

आरोप है कि राज्य की खाद्य एवं आपूर्ति राज्य मंत्री ज्योत्सना मांडी के पति तुहिन मांडी की खटरा बाजार इलाके में पिटाई की गई।

घटना के बाद स्थानीय तृणमूल कार्यकर्ताओं और पुलिस ने जाकर तुहिन मांडी को बचाया। बाद में उन्हें इलाज के लिए खटरा उपजिला अस्पताल ले जाया गया।

उसी रात तुहिन मांडी ने स्थानीय भाजपा नेता शांतनु सिंह और अन्य के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने चार भाजपा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है।

बताया गया कि स्थानीय भाजपा नेता शांतनु सिंह के नेतृत्व में 15-16 लोगों ने अचानक उन पर हमला कर दिया। तुहिन को लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटा गया।

भाजपा ने कहा कि कार्यकर्ताओं को झूठे मामले में फंसाने के लिए उन पर झूठे आरोप लगाए गए हैं। पुलिस ने बताया कि उस रात की घटना में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया था। बाकी लोगों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari