Barasat – बीजेपी ने वापस लौटाया टीएमसी का पार्टी कार्यालय, कहा – जबरन किसी….

बंगाल
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

Barasat – पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद जारी राजनीतिक अशांति के बीच उत्तर 24 परगना के बारासात से सौहार्द की एक तस्वीर सामने आई है।

Barasat

यहाँ बारासात नगर पालिका के 16 नंबर वार्ड में बीजेपी ने तृणमूल कांग्रेस के उस पार्टी कार्यालय को वापस लौटा दिया है, जिस पर चुनाव के बाद कुछ कार्यकर्ताओं ने कब्जा कर लिया था।

विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद बारासात के विधान मार्केट इलाके में स्थित 16 नंबर वार्ड के टीएमसी पार्टी कार्यालय पर कुछ स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने अधिकार जमा लिया था।

वहां टीएमसी के झंडे हटाकर भाजपा के झंडे और फेस्टून लगा दिए गए थे। इस घटना की जानकारी मिलते ही बारासात भाजपा जिला अध्यक्ष ने कड़ा रुख अपनाया।

शुक्रवार को वे खुद मौके पर मौजूद रहे और अपनी निगरानी में उस पार्टी कार्यालय से भाजपा के झंडे हटवाए।

इसके बाद उन्होंने आधिकारिक तौर पर यह कार्यालय 16 नंबर वार्ड की टीएमसी पार्षद नीलिमा मंडल को सौंप दिया।

पार्टी कार्यालय वापस सौंपते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष ने स्पष्ट शब्दों में कहा, “बारासात शहर में किसी भी तृणमूल पार्टी कार्यालय पर जबरन कब्जा नहीं किया जाएगा।”

उन्होंने उन कार्यकर्ताओं को भी कड़ी चेतावनी दी जो इस तरह की गतिविधियों में शामिल थे। उन्होंने संदेश दिया कि राजनीति में इस तरह की जबरन कार्रवाई को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Share from here