Advertisement

Barasat – बारासात अस्पताल के लेडीज हॉस्टल में लगी आग, टला बड़ा हादसा 

बंगाल

Barasat – बारासात गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के लेडीज हॉस्टल में अचानक आग लगने से परिसर में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया।

Advertisement

Barasat

हॉस्टल परिसर में काले धुएं का गुबार और आग की लपटें देख कर रहने वाली छात्राएं घबराकर बाहर निकल आईं।

हालांकि, सूचना मिलते ही पहुंचे दमकल के एक इंजन और मेडिकल कॉलेज के छात्रों की त्वरित कार्रवाई से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया।

इस तत्परता के चलते एक बड़ा हादसा टल गया और अस्पताल प्रशासन ने राहत की सांस ली। सूत्रों के अनुसार, आज सुबह लेडीज हॉस्टल के एक हिस्से से अचानक धुएं का गुबार उठता देखा गया।

देखते ही देखते आग की खबर पूरे हॉस्टल में फैल गई, जिससे छात्राओं के बीच हड़कंप मच गया। प्राथमिक जांच में आग लगने की वजह इलेक्ट्रिक शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari