Advertisement
breaking news

बारासात और मथुरापुर के 2 बूथों पर जारी है पुनर्मतदान

बंगाल

चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल के मथुरापुर और बरसात के दो बूथों पर दोबारा चुनाव कराने का आदेश दिया था। सोमवार सुबह 7 बजे से यहां वोटिंग शुरू हो गई है।

Advertisement

रविवार को आयोग द्वारा बताया गया कि बारासात लोकसभा अंतर्गत देगंगा विधान सभा के कदंबगाछी सरदारपद एफपी स्कूल के बूथ नंबर 61 पर दोबारा चुनाव होगा।

मथुरापुर केंद्र के अंतर्गत काकद्वीप विधानसभा के अदिरामहल स्थित श्री चैतन्य विद्यापीठ एफपी स्कूल के बूथ संख्या 26 पर भी दोबारा मतदान हो रहा है। इन दोनों लोकसभा क्षेत्रों में शनिवार को सातवें और आखिरी चरण में मतदान हुआ था।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari