Advertisement

Barasat – बीजेपी के पूर्व जिला अध्यक्ष तापस मित्रा पर हमला, पुलिस ने सुरक्षित निकाला  

बंगाल

Barasat –  उत्तर 24 परगना जिले के बारसात में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष तापस मित्रा पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है।

Advertisement

Barasat

यह घटना बारसात के श्रीकृष्णपुर इलाके में कल रात उस समय हुई, जब वह एक स्थानीय निवासी के घर गए थे।

जानकारी के अनुसार, तापस मित्रा जब श्रीकृष्णपुर स्थित एक घर में प्रसाद ग्रहण कर रहे थे, तभी अचानक कुछ लोगों ने उन्हें अंदर ही घेर लिया।

देखते ही देखते बाहर से बड़ी संख्या में और भी लोग वहां आ धमके। बदमाशों ने बीजेपी नेता के साथ धक्का-मुक्की शुरू कर दी।

तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी गई। खबर मिलते ही बारसात थाने की पुलिस भारी बल के साथ मौके पर पहुंची।

पुलिस ने उत्तेजित भीड़ को हटाकर तापस मित्रा को सुरक्षित बाहर निकाला और वहां से रेस्क्यू करके ले गई।

इस हमले के संबंध में पूर्व जिला अध्यक्ष तापस मित्रा ने बारसात थाने में आरोपी बदमाशों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए घटना की जांच शुरू कर दी है।

उल्लेखनीय है कि बारसात में पिछले कुछ दिनों के भीतर बीजेपी नेतृत्व पर यह दूसरा बड़ा हमला है।बीजेपी के मौजूदा जिला अध्यक्ष राजीव पोद्दार पर भी बदमाशों ने हमला किया था, जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari