Advertisement
Baruipur case cm suvendu

Baruipur – नाबालिका के परिवार से मिले सीएम शुभेंदु अधिकारी; बोले – कड़े कदम उठाए जा रहे हैं

बंगाल


Baruipur – बारूईपुर में नाबालिग के साथ हुए उत्पीड़न और हत्या के मामले में राज्य के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी आज घटनास्थल पर पहुंचे।

Advertisement

Baruipur

उन्होंने पीड़ित परिवार के सदस्यों से मुलाकात की अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। परिजनों से काफी देर तक बातचीत कर उन्हें न्याय का भरोसा दिलाया।

सीएम ने डीजी के साथ बैठक की और मामले में अब तक की जांच स्थिति और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की।

बैठक के बाद उन्होंने कहा कि इस जघन्य अपराध को लेकर प्रशासन पूरी तरह गंभीर है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

उन्होंने कहा कि इस मामले में अत्यंत कड़े कानूनी कदम उठाए जा रहे हैं ताकि पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द न्याय मिल सके।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari