Advertisement

आज चक्रवात में तब्दील होगा निम्न दबाव, मंगलवार से भारी बारिश की संभावना

बंगाल

दक्षिण अंडमान सागर में बन रहा निम्ब दबाव आज चक्रवात में बदल जाएगा, जिसे ‘आसानी’ नाम दिया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार से शुक्रवार तक राज्य में भारी बारिश की संभावना है।

Advertisement

 

 मौसम विभाग ने बताया कि दक्षिण अंडमान सागर और उससे सटे दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी में मौसम प्रणाली के उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और रविवार शाम तक चक्रवाती तूफान में तब्दील हो सकता है। मौसम विभाग ने चक्रवाती तूफान के मद्देनजर अगले सप्ताह यानी 10 मई से 13 मई के बीच पश्चिम बंगाल के कुछ जिलों में गरज के साथ भारी बारिश होने की भी चेतावनी दी है।

 

मौसम विभाग ने गंगा तटवर्ती इलाकों में लोगों को सतर्क रहने की संभावना जारी की है। साथ ही मछुआरों को गहरे समुद्र में जाने पर मनाही जारी की गई है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari