Advertisement
breaking news

BBC Documentary : JNU में बैन डॉक्यूमेंट्री दिखाने पर अड़े लेफ्ट संगठन, रोकने पर बवाल

दिल्ली

BBC Documentary को लेकर बीती रात जेएनयू के छात्र संगठनों के बीच जमकर बवाल हुआ और पथराव की भी खबरे आईं। प्रधानमंत्री मोदी को लेकर बनाई गई बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री के प्रसारण को लेकर JNU में लेफ्ट संगठन अड़े हुए थे। इसी मामले को लेकर कल देर रात कैंपस में पूरा विवाद हो गया।

Advertisement

दरअसल बीबीसी ने पीएम मोदी को टारगेट में रखते हुए एक डॉक्यूमेंट्री बनाई थी। इस डॉक्यूमेंट्री को सरकार ने भारत में प्रदर्शन करने से रोक लगा दी। मामले की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि भारत के विदेश मंत्रालय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसे औपनिवेशिक मानसिकता से संचालित और पक्षपातपूर्ण डॉक्यूमेंट्री बताया।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari