Advertisement
breaking news

BBC की डॉक्यूमेंट्री पर नही थम रहा बवाल

देश

BBC की पीएम नरेंद्र मोदी पर बनी डॉक्यूमेंट्री पर बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा। वामपंथी संगठनों से जुड़े संगठन लगातार इस प्रतिबंधित डॉक्यूमेंट्री को दिखाने पर अड़े हैं। दिल्ली के जेएनयू और जामिया मिलिया इस्लामिया में वामपंथी संगठन इस मुद्दे पर ज्यादा ही आक्रोशित हैं। विवादित BBC डॉक्युमेंट्री की स्क्रीनिंग रोकने और पॉवर कट को लेकर JNUSU पर काबिज कम्युनिस्ट संगठनों ने गुरुवार को कैंपस में प्रदर्शन किया। वहीं आज यानी 27 जनवरी को जामिया मिलिया के छात्रों को हिरासत में लिए जाने के विरोध में कैंपस में मार्च निकाला जाएगा। बवाल के बीच आज सारी क्लास भी जामिया में सस्पेंड कर दी गई हैं। ऐसी अटकलें हैं कि कि विवाद की वजह से कॉलेज प्रशासन ने ये फैसला लिया है।लेकिन यूनिवर्सिटी ने एक जारी बयान इन तमाम अटकलों को खारिज कर दिया है। जोर देकर कहा गया है कि क्लास सस्पेंड करने का कारण बीबीसी डॉक्यूमेंट्री नहीं है।

Advertisement
Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari