Mamata Banerjee

BCI seeks report from WB Bar Council on Mamata Banerjee law practice status – बार काउंसिल ने मांगा ममता बनर्जी का लीगल प्रैक्टिस स्टेस्ट, आज हाईकोर्ट में..

बंगाल

BCI seeks report from WB Bar Council on Mamata Banerjee law practice status – चुनाव के बाद हुई हिंसा के आरोपों को लेकर ममता बनर्जी आज खुद वकील के तौर पर पेश हुई।

BCI seeks report from WB Bar Council on Mamata Banerjee law practice status

गुरुवार को वह वकील की पोशाक पहनकर हाईकोर्ट में पेश हुईं और मामले में उन्होंने अपनी दलीलें भी पेश की।

इसके तुरंत बाद, बार काउंसिल ऑफ़ इंडिया (BCI) ने स्टेट बार काउंसिल को एक चिट्ठी जारी कर, ‘वकील’ के तौर पर ममता बनर्जी के बारे में खास जानकारी मांगी।

BCI ने पूछा है कि पश्चिम बंगाल बार काउंसिल ने पूर्व मुख्यमंत्री का नाम कब रजिस्टर किया था। इसके अलावा ममता बनर्जी के ‘लीगल प्रैक्टिस स्टेटस’—यानी उनके कानूनी पेशे से जुड़ी जानकारी भी मांगी है।

बार काउंसिल ऑफ़ इंडिया ने निर्देश दिया है कि यह सारी जानकारी अगले दो दिनों के अंदर जमा कर दी जाए।

इससे पहले, तत्कालीन मुख्यमंत्री SIR मामले के सिलसिले में सुप्रीम कोर्ट में पेश हुई थीं; लेकिन उस मौके पर उन्होंने वकील के तौर पर दलीलें पेश नहीं की थीं।

Share from here