Advertisement
breaking news

Beleghata – बेलेघाटा में घर से वृद्ध महिला का शव बरामद, पुलिस ने बेटे को लिया हिरासत में

कोलकाता

Beleghata – कोलकाता के बेलेघाटा थाना क्षेत्र में एक वृद्ध महिला का शव बरामद हुआ। वृद्ध महिला शनिवार दोपहर अपने घर में बेहोशी की हालत में मिली। उसके मुंह से खून बह रहा था।

Advertisement

Beleghata

शुरुआती जाँच के बाद पुलिस ने वृद्ध महिला के बेटे को हिरासत में लिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, वृद्ध महिला और उसका बेटा बेलेघाटा के कवी सुकांता सरणी इलाके में एक घर में रहते थे।

पड़ोसियों ने दोपहर में वृद्ध महिला को उस घर में लहूलुहान अवस्था में पड़ा देखा। शनिवार दोपहर करीब 2 बजे बेलेघाटा पुलिस थाने को मामले की सूचना दी गई।

पुलिस ने आकर शव बरामद किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए नीलरतन सरकार मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया गया है।

पता चला है कि मृतक वृद्ध महिला का नाम नंदिता बसु (65) है। वह अपने बेटे माणिक के साथ घर में रहती थी।

शुरुआती जाँच में पता चला है कि नंदिता का माणिक के साथ अक्सर कई कारणों से झगड़ा होता था। शनिवार को भी दोनों के बीच विवाद हुआ था।

कथित तौर पर, माणिक ने बहस के दौरान वृद्ध महिला की पिटाई कर दी। इसी कारण नंदिता की मौत हो गई। पुलिस माणिक को गिरफ्तार कर थाने ले गई।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari