Advertisement
Bengal Budget

Bengal Budget – राज्य सरकार कर्मचारियों का DA 4% बढ़ा, देखें मुख्य बिंदु

बंगाल

Bengal Budget – आज पश्चिम बंगाल का बजट पेश किया जा रहा है। 2026 के चुनाव से यह आखिरी पूर्ण बजट है। इस बजट में चंद्रिमा भट्टाचार्य ने कई अहम घोषणाएं की है।

Advertisement

Bengal Budget

चंद्रिमा भट्टाचार्य ने राज्य बजट में राज्य सरकार कर्मचारी के डीए को 4% बढ़ा दिया है। 1 अप्रैल 2025 से बढ़ा हुआ डीए लागू होगा। इस फैसले के बाद राज्य सरकारी कर्मचारी को 18% डीए मिलेगा।

इसके अलावा घटाल मास्टर प्लान के लिए 500 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं। पथश्री प्रकल्प के लिए करोड़ 1500 करोड़, नदी बंधन प्रकल्प के लिए 200 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं।

इसके अलावा चंद्रिमा भट्टाचार्य ने आंगनवाड़ी कर्मियों के लिए मोबाइल के लिए 200 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं। बंगाल बाड़ी प्रकल्प के लिए 9600 करोड़ रूपए आवंटित किए गए हैं।

लक्खी भंडार के लिए कुछ भी राशि बढ़ाई नही गई है। उम्मीद की जा रही थी कि इसमें वृद्धि की जाएगी लेकिन ऐसा नही हुआ है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari