Advertisement

कोलकाता में बरसे 500 और 2000 के नोट

कोलकाता

कोलकाता। बड़ाबाजार के बेंटिक स्ट्रीट में दोपहर के समय सड़क किनारे से गुजरने वाले लोगों पर अचानक ऊपर से रुपये गिरने लगे। पहले तो लोग चकित थे और विश्वास नहीं हो रहा था लेकिन बंडल के बंडल जब रुपये गिरने लगे तो आसपास के दुकानदार और गुजरने वाले लोग पैसे उठाने में लग गए थे।

Advertisement

2000, 500 और 100 रुपये के नोट ऊपर से बरसते रहे और लोग लूटते रहे। कईयों ने तो अपनी जेब भर ली और और वहां से चलते बने।

पहले तो किसी को समझ में नहीं आया कि हुआ क्या है लेकिन जब रुपये की बारिश होने की जानकारी मिली तो आसपास से लोगों का मजमा उस इमारत के नीचे लग गया था।

छठी मंजिल से रुपये गिर रहे थे। भारी भीड़ और रुपये गिरने की सूचना मिलने के बाद बड़ी संख्या में पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई। तब पता चला कि उस इमारत में कई निजी कंपनियों का दफ्तर है जहां दोपहर के समय आयकर विभाग की टीम ने छापेमारी की थी। पकड़े जाने के डर से बिल्डिंग की छठी मंजिल पर मौजूद शौचालय की खिड़की से लोग रुपये फेंक रहे थे।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari