Advertisement
breaking news

मध्य प्रदेश – बैतूल में बड़ा हादसा, बस और कार की टक्कर, 11 की मौत

मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के परतवाड़ा मार्ग पर ग्राम झल्लार में रात करीब दो बजे बस और टवेरा कार की टक्कर होने से जीप में सवार 11 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में 5 पुरुष, 4 महिलाएं और दो बच्चे शामिल हैं। कार में सवार सभी लोग मजदूर थे जो महाराष्ट्र के कलम्भा से अपने गांव लौट रहे थे। टक्कर इतनी जबर्दस्‍त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। साथ ही बस का अगला हिस्‍सा भी क्षतिग्रस्‍त हो गया।

Advertisement

सूचना मिलने के बाद बैतूल कलेक्टर और एसपी सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे। इस घटना को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी शोक व्‍यक्‍त किया है। प्रधानमंत्री राहत कोष से मृतकों के परिजनों को 02-02 लाख और घायल के लिए 50000 रुपये की राशि देने की घोषणा की गई है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari