Bhadra Maas – कैसा रहेगा देश और विश्व के लिए भाद्र मास, देखें

धर्म - कर्म
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

Bhadra Maas – भाद्र मास 10 अगस्त से शुरू हो रहा है जो 7 सितंबर तक रहेगा। इस दौरान खप्पर योग भी चल रहा है। सम सप्तक दृष्टि संबंध भी बन रहा है।

Bhadra Maas

ज्योतिषचार्य राकेश व्यास ने बताया कि 13 जुलाई से शनि वक्री है। जिसके कारण विस्फोटक घटनाए हो सकती है और जनहानि के योग बन रहे हैं।

इस दौरान विश्व के प्रमुख शक्तियों के बीच युद्ध जन्य स्थिति बनेगी। कहीं भयंकर प्राकृतिक प्रकोपों से जनधन हानी के योग बन रहे हैं।

ज्योतिषाचार्य व्यास के अनुसार इस दौरान महंगाई और भ्रष्टाचार के कारण आर्थिक परेशानियां, सामाजिक असुरक्षा का भय, छत्र भंग, राजनीतिक अस्थिरता, राजनीतिक गतिरोध का भय बना रहेगा।

इस दौरान अनाज आदि की कमी की संभावना, बाढ़ आदि के कारण कष्टप्रद परीस्थिति, सांप्रदायिक कट्टरवाद का फैलाव देखने को मिल सकता है।

Bhadra Maas – इस दौरान चारित्रिक मूल्यों में कमी, कैबिनेट विस्तार, पिता पुत्रों के रिश्ते में अनबन या घटनाओं के मामलों में वृद्धि देखने को मिल सकती है।

तेल महंगा, रोगों की अधिकता, वर्षा में कमी की संभावना, नेता, आदि के लिए कष्टप्रद समय, बैंको की आर्थिक स्थिति बिगड़ने की संभावना दिख रही है।

इस समय मे सलाहकारों को समस्या, सोना चांदी में तेजी, वाहन दुर्घटना के मामले बढ़ने की संभावना, दूसरे देशों से जमीन विवाद भी हो सकते हैं।

Share from here