Bhadrapad Maas 2026 – पंचांग के अनुसार भाद्रपद मास 29 अगस्त से शुरू हो रहा है जो 26 सितंबर तक रहेगा।
Bhadrapad Maas
ज्योतिष शास्त्र के दृष्टिकोण से यह महीना अत्यंत संवेदनशील और हलचल से भरा हुआ माना जा रहा है।
ज्योतिष प्रभाकर डॉ राकेश व्यास ने बताया कि इसबार भाद्रपद मास में 5 शनिवार के साथ 17 सितंबर से सूर्य और शनि के बीच समसप्तक दृष्टि संबंध स्थापित हो रहा है।
साथ ही 29 अगस्त से 24 नवंबर तक खप्पर योग का प्रभाव रहेगा। डॉ व्यास के अनुसार, इन ग्रहों की स्थिति का प्रभाव देश की राजनीति, अर्थव्यवस्था, मौसम और अंतरराष्ट्रीय संबंधों पर व्यापक रूप से देखने को मिलेगा।
दूध, ईंधन, खाद्य तेल और सब्जियों जैसी आवश्यक वस्तुओं के भाव में तेजी आ सकती है। देश के कई हिस्सों में अतिवृष्टि (भारी बारिश), बाढ़ या प्राकृतिक आपदाओं का योग बन रहा है।
मौसमी बीमारियों के साथ-साथ सामान्य लोगों में क्लिष्ट (जटिल) और गंभीर रोगों की उत्पत्ति की आशंका है।
Bhadrapad Maas – 29 अगस्त से 24 नवंबर तक का समय कई क्षेत्रों में कष्टकारी साबित हो सकता है। ज्योतिष प्रभाकर व्यास के अनुसार इस दौरान फसलों और कृषि को क्षति पहुंच सकती है।
सावन मास की भविष्यवाणी यहां देखें – क्लिक करें
Bhadrapad Maas – इसके अतिरिक्त गोवंश (गाय) को भी पीड़ा का सामना करना पड़ सकता है। उनके अनुसार इस समय मे किसी धार्मिक विषय को लेकर राजनीतिक दलों के बीच विवाद गहरा सकता है।
देश का राजनीतिक और सामाजिक वातावरण अशांत रहने के योग हैं। राजनीतिक गठबंधनों में नए समीकरण या बड़े फेरबदल देखने को मिल सकते हैं।
पड़ोसी देशों के साथ देश की सीमाओं को लेकर नया विवाद या तनाव उभर सकता है। बाजार में अनिश्चितता के कारण व्यापारी वर्ग के लिए यह समय चुनौतीपूर्ण रहेगा।
इस दौरान देश के किसी उच्च पद पर आसीन नेता, राजनेता या अभिनेता के स्वास्थ्य में गिरावट या किसी अप्रिय क्षति के योग बन रहे हैं।
इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर, विशेषकर पश्चिम एशिया के देशों में सत्ता परिवर्तन के योग बन रहे हैं। वहां अग्निकांड, बड़ी दुर्घटनाएं या किसी प्रमुख नेता की हत्या/मृत्यु जैसी अप्रिय घटनाएं सामने आ सकती हैं।
ज्योतिषीय दृष्टि से भाद्रपद मास सावधानी और संयम बरतने का संकेत दे रहा है। प्राकृतिक और सामाजिक स्तर पर सतर्कता ही इस अवधि में बचाव का मार्ग है।
