Advertisement
breaking news

Bhandara – महाराष्ट्र के भंडारा में ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में ब्लास्ट

महाराष्ट्र

Bhandara – महाराष्ट्र के भंडारा में एक ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में विस्फोट की खबर है। इस हादसे में मौत की खबर है हालांकि इसे लेकर आधिकारिक बयान नही आया है।

Advertisement

Bhandara

हादसे में कई कर्मचारियों के घायल होने की भी खबर है। फैक्ट्री के आरके ब्रांच सेक्शन में यह ब्लास्ट हुआ है। यह ऑर्डिनेंस फैक्ट्री भंडारा के जवाहरनगर में है।

ब्लास्ट की वजह से फैक्ट्री की छत ढह गई, जिसे जेसीबी की मदद से हटाया जा रहा है। हादसा की भयावहता का अंदाजा वायरल फोटो वीडियो से लगाया जा सकता है।

यह हादसा आज सुबह 11 बजे हुआ है। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू कार्य में जुट गई। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari