bharat nyay yatra rahul gandhi

Bharat Jodo Nyay Yatra की शुरुआत आज से, 15 राज्य, 6700 KM का सफर

देश
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

Bharat Jodo Nyay Yatra की शुरुआत राहुल गांधी आज (14 जनवरी) से शुरू करेंगे। राहुल गांधी के नेतृत्व में ये यात्रा इंफाल से शुरू होगी जो 20 मार्च को मुंबई में समाप्त होगी।

Bharat Jodo Nyay Yatra

इंफाल में इस यात्रा को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। ये यात्रा थौबल जिले के खांगजोम से शुरू होगी। 66 दिनों तक चलने वाली ये भारत जोड़ो न्याय यात्रा देश के 15 राज्यों से होकर गुजरेगी।

इस दौरान राहुल गांधी जगह-जगह रुककर स्थानीय लोगों से संवाद करेंगे और जनसभाओं को संबोधित करेंगे। 67वें दिन यात्रा के समापन के दिन राहुल गांधी प्रेस कांफ्रेंस कर सकते हैं।

कांग्रेस के मुताबिक रविवार को राहुल गांधी सुबह 11 बजे इंफाल पहुचेंगे और खोंगजोम युद्ध स्मारक जाएंगे। इसके बाद यात्रा से पहले थोबल में एक सभा होगी। फिर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे इस यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे।

यात्रा के दौरान INDIA गठबंधन के तमाम नेताओं के शामिल होने की भी संभावना है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सभी विपक्षी पार्टियों के अध्यक्षों को यात्रा में शामिल होने का न्योता भेजा है।

Share from here