breaking news

Bhatpara और Naihati में फेके गए बम

बंगाल
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

Bhatpara Naihati – वोट खत्म होने के बाद पश्चिम बंगाल में बमबारी, हमले की घटना सामने आने लगी है। रात के अंधेरे में भाटपाड़ा और नैहाटी में बम फेके गए हैं।

Bhatpara और Naihati में फेके गए बम

एक बम भाजपा कार्यकर्ता के घर के बगल में और दूसरा तृणमूल पार्टी कार्यालय के सामने फेका गया। रात में बमबाजी से इलाके में दहशत फैल गयी।

तृणमूल और बीजेपी एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं।आरोप है कि बैरकपुर के बीजेपी प्रत्याशी अर्जुन सिंह के चुनाव एजेंट प्रियंकु पांडे के घर के पास में किसी ने बम फेका।

इस संदर्भ में प्रियंकु ने कहा रात में किसीने बम गिराया। तुरंत पुलिस को फोन कर मामले की रिपोर्ट की। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज देखा है।

इसी तरह नैहाटी में भी बमबारी से आतंक फैल गया। वहां वार्ड नंबर सात में तृणमूल पार्टी कार्यालय के सामने एक बम गिरा सीसीटीवी फुटेज जारी किया गया है। इस घटना में तृणमूल ने बीजेपी पर उंगली उठाई है।

Share from here