Advertisement

भवानीपुर सहित तीन सीटों के नतीजे आज

बंगाल

पश्चिम बंगाल की हाई प्रोफाइल भवानीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए 30 सितंबर को हुए मतदान के बाद अब सबकी निगाहें आज आने वाले चुनाव परिणाम पर टिकी हैं। आज सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू होगी। 

Advertisement

 

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के लिए यह परिणाम काफी अहमियत रखता है। ममता बनर्जी ने इस साल अप्रैल में हुए पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान नंदीग्राम से चुनाव लड़ा था, लेकिन सुवेंदु अधिकारी से हार गई थीं। 

 

टीएमसी के साथ राज्य में मुख्य विपक्षी भाजपा यहां से अपनी-अपनी जीत के दावे कर रही हैं। तृणमूल कांग्रेस ने दावा किया है कि ममता को यहां 50 हजार वोटों से जीत मिलेगी। उधर, भाजपा भी मैदान मारने का दावा कर रही है। 

 

भाजपा ने ममता के खिलाफ प्रियंका टिबड़ेवाल को मैदान में उतारा है। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा कि भवानीपुर में भाजपा बहुत अच्छी टक्कर देगी। उन्होंने पार्टी की जीत की उम्मीद जताई है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari