Advertisement
breaking news

Bhootnath – भूतनाथ मंदिर के पास खड़ी गाड़ी गंगा मे डूबी, गाड़ी निकालने की कोशिश जारी

कोलकाता

Bhootnath – भूतनाथ मंदिर के पास खड़ी गाड़ी गंगा में डूब गई। बताया जा रहा है कि गाड़ी न्यूट्रल अवस्था मे थी उसमें एक बच्चा भी था।

Advertisement

Bhootnath

जानकारी के मुताबिक रविवार की सुबह गाड़ी से परिवार भूतनाथ मंदिर पूजा करने पहुँचा था। कार न्यूट्रल में थी। कार से सब निकल गए अंदर सिर्फ एक बच्चा था।

अचानक कार गंगा के पानी में चली गयी। उस वक्त घाट पर काफी लोग थे। कार को डूबता देख हंगामा शुरू हो गया। बच्चे को जैसे तैसे निकाल लिया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार खड़ी कर परिवार के सभी लोग नीचे उतर गये। अचानक कार गंगा की ओर जाने लगी।

कार में एक बच्चा था। वह चिल्लाने लगा तभी वहां खड़े एक पुलिस अधिकारी ने कुछ स्थानीय लोगों की मदद से बच्चे को किसी तरह कार की खिड़की से बाहर निकाला गया। फिर कार गंगा में चली गई।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari