Advertisement
madhya pradesh narmada accident

मध्य प्रदेश में बड़ा हादसा – नर्मदा नदी में गिरी यात्रियों से भरी बस, अब तक 13 शव बरामद

मध्य प्रदेश

मध्यप्रदेश के धार जिले में बड़ा हादसा हो गया है। इंदौर से महाराष्ट्र की ओर जा रही बस नर्मदा नदी में गिरने से 13 लोगों की मौत हो गई है जबकि 15 लोगों को सुरक्षित निकाला जा चुका है। हादसे की जानकारी देते हुए गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 10-15 लोगो को रेस्क्यू किया गया है। उन्होंने बताया कि नदी का प्रवाह बहुत तेज है, बचाव दल रेस्क्यू में लगा है। दुर्घटना में बचे लोगों के अनुसार बस में 50 से 55 यात्री सवार थे। बस को क्रेन के माध्यम से बाहर निकाल लिया गया है। बारिश की वजह से नर्मदा नदी में जलस्तर बहुत तेज है, इसमें कुछ लोगों के बहने की बात सामने आ रही है, जिन्हें ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है।

Advertisement
Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari