Advertisement
breaking news

BIG BREAKING – बागी तृणमूल विधायकों की बैठक, ममता बनर्जी को हटाकर अरूप रॉय को बनाया चेयरमैन..

कोलकाता बंगाल

BIG BREAKING – तृणमूल के बागी विधायकों ने आज न्यूटाउन में एक बैठक की। इस बैठक में मंच पर लगे बैनर पर तृणमूल कांग्रेस का नाम और चिन्ह था।

Advertisement

BIG BREAKING

इस बैनर पर ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी की फ़ोटो की जगह रविन्द्र नाथ टैगोर, महात्मा गांधी समेत कई मनीषियों की तस्वीर लगी थी।

इस बैठक में कई अहम फैसलों की जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि आल इंडिया तृणमूल कांग्रेस के चेयरमैन पद से हटा दिया गया है।

ममता बनर्जी की जगह अरूप रॉय को तृणमूल कांग्रेस का चेयरमैन बनाया गया है। इसके अलावा और भी चौकाने वाले फैसले लिए गए हैं।

सूत्रों के अनुसार खुद को असली तृणमूल बताते हुए इस ब्लॉक द्वारा एक नई वर्किंग कमिटी भी बनाई गई है।

इस बैठक में बागी विधायकों के अलावा राज्य के अलग-अलग हिस्सों से आए तृणमूल पार्षद भी इकट्ठा हुए थे।

इसमें कोलकाता के पूर्व मेयर फिरहाद हकीम, मेयर-इन-काउंसिल के सदस्य तारक सिंह, पार्षद जुई बिस्वास, अरूप रॉय और कई पूर्व पार्षद शामिल थे।

इस बैठक में तीन जिलों के जन-प्रतिनिधि भी शामिल हुए; इनमें बीरभूम के काजल शेख, चंद्रनाथ सिन्हा, अभिजीत सिन्हा और आशीष बनर्जी शामिल थे।

मुर्शिदाबाद, बहरामपुर, दमदम और उत्तरपाड़ा समेत कई नगर पालिकाओं के पार्षद और पूर्व पार्षद, अपनी-अपनी नगर पालिका बोर्ड के भंग होने के बाद इस कार्यक्रम में शामिल हुए।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari