Advertisement

रुझानों में महागठबंधन से आगे निकली राजग, महागठबंधन 102 और राजग 125 सीटों पर हुई आगे

बिहार बिहार चुनाव नतीजे 2020
पटना। बिहार विधानसभा की 243 विधानसभा सीटों पर हुए चुनाव के लिए  मतों की गिनती शुरू हो गई है।  शुरुआती रुझानों में महागठबंधन से  राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) आगे निकल गई है। 
राजग 125 सीट यानी बहुमत के आंकड़े से 3 सीट आगे निकल गई है। दूसरी ओर महागठबंधन 102 सीटों पर आगे चल रही है। लोजपा भी पिछले चुनाव के मुकाबले 7 सीटों पर आगे चल रही है जबकि अन्य के खाते में अभी तक 6 सीटें आती दिख रही हैं।
राजद सुप्रीमो लालू यादव के छोटे बेटे तेजस्वी राघोपुर से आगे हैं। बड़े बेटे तेजप्रताप हसनपुर सीट से बढ़त बनाए हुए थे, लेकिन 10 बजे के बाद वे इस सीट से पिछड़ गए। मधेपुरा से उम्मीदवार पप्पू यादव तीसरे नंबर पर चल रहे हैं। बिहारीगंज सीट से शरद यादव की बेटी सुभाषिनी दूसरे नंबर पर चल रही हैं। बांकीपुर से शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे लव सिन्हा आगे चल रहे हैं। परसा से जदयू के चंद्रिका राय आगे और इमामगंज से हम उम्मीदवार जीतनराम मांझी पीछे चल रहे हैं। वीआईपी के मुकेश सहनी सिमरी बख्तियारपुर सीट पर आगे चल रहे हैं। जमुई से भाजपा की श्रेयसी सिंह बढ़त बनाए हुए हैं। 
Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari