Advertisement

116 सीटों के शुरुआती रुझान में एनडीए पर भारी महागठबंधन

बिहार बिहार चुनाव नतीजे 2020
पटना। बिहार विधानसभा की 243 विधानसभा सीटों पर हुए चुनाव के लिए  मतों की गिनती शुरू हो गई है।  पहले एक घंटे में सुबह 9:00 बजे तक शुरुआती रुझानों में महागठबंधन,  राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) से कहीं आगे चल रहा है।
रुझान में महागठबंधन 72 सीटों पर तो राजग 40 सीटों पर आगे चल रही है। शुरुआती रुझान में राजद के मुख्यमंत्री के दावेदार तेजस्वी यादव राघोपुर विधानसभा सीट से आगे चल रहे हैं। उन्हीं की पार्टी के बाहुबली अनंत सिंह मोकामा से आगे चल रहे हैं । मोकामा में 15000 लोगों को भोज की दावत भी दे दी गई है।
लोजपा उम्मीदवार राजेंद्र प्रसाद सिंह आगे चल रहे हैं। वे भाजपा छोड़कर लोजपा में शामिल हुए थे। लालू यादव के समधी चंद्रिका राय आगे चल रहे हैं। जीतन राम मांझी इमामगंज से आगे चल रहे हैं। मिथिलांचल में वीआईपी आगे चल रही है।
मोतिहारी से भाजपा के प्रमोद तिवारी आगे चल रहे हैं। भाजपा के नीतीश मिश्रा आगे चल रहे हैं। शिवहर से चेतन आनंद आगे चल रहे हैं। उन्हें पहली बार राजद ने टिकट दिया है। नलांदा से मंत्री श्रवण कुमार आगे चल रहे हैं। शूटर श्रेयसी सिंह भी आगे चल रही हैं। 
नीतीश सरकार के मंत्री विजेंद्र यादव शुरुआती रुझान में पीछे चल रहे हैं। राणा रणधीर मदनपुर से आगे चल रहे हैं। पूर्व मंत्री रमई राम आगे चल रहे हैं।
Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari