Advertisement
Bihar election Result

Bihar Election Result – बिहार में NDA सरकार.. देखें 243 सीटों का रुझान..

बिहार

Bihar Election Result – बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू हो चुकी है।

Advertisement

Bihar Election Result

आज तय हो जाएगा कि बिहार की गद्दी पर कौन बैठने वाला है। शुरुआती रुझानों में एनडीए को बढ़त मिलती दिख रही है। 

243 सीटों के लिए बिहार में दो चरणों में वोट पड़े थे। तेजस्वी यादव ने 18 नवंबर को शपथ लेने का दावा किया था।

वहीं NDA अपनी जीत को लेकर आश्वस्त दिख रही है। आधिकारिक तौर पर सभी 240 सीटों के रुझान आ गए हैं।

चुनाव आयोग के मुताबिक 240 सीटों के रुझानों में अबतक जेडीयू दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बन रही है जो 76 सीटों पर आगे चल रही है।

भाजपा 83 सीटों पर आगे चलते हुए सबसे बड़ी पार्टी बनती दिख रही हैं। बात करें एनडीए की तो 185 सीटों के साथ उसे रुझानों में बहुमत मिल गया है।

Bihar Election Result – चिराग पासवान की एलजेपीआरवी की पार्टी 22 सीटों पर आगे चल रही है। हम 4 सीटों पर आगे है।

महागठबंधन रुझानों में 49 सीटों पर आगे है। आरजेडी 35 सीटों पर और कांग्रेस 7 सीटों पर आगे चल रही है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari