breaking news

बिहार पंचायत चुनाव की तारीखों का हुआ ऐलान, 11 चरणों मे होंगे चुनाव

बिहार

बिहार में पंचायत चुनावों की तिथियों का ऐलान हो गया है। राज्य के निर्वाचन आयुक्त दीपक प्रसाद ने कहा है कि पंचायत चुनाव कुल 11 चरणों में आयोजित कराए जाएंगे।

 

कुल 11 चरणों में होने वाले मतदानों में 24 सितंबर को पहले चरण का चुनाव होगा। वहीं 29 सितंबर को दूसरे चरण के तहत चुनाव होना है। 8 अक्टूबर को तीसरा, 20 अक्टूबर को चौथा, 24 अक्टूबर को 5वें चरण के तहत चुनाव होंगे।

 

वहीं 3 नवंबर को छठे चरण के तहत वोटिंग होगी।15 नवंबर को सातवें, 24 नवंबर को आठवें, 29 नवंबर को 9वें, 8 दिसंबर को 10वें चरण के तहत मतदान होंगे। 12 दिसंबर को 11वें चरण के तहत चुनाव आयोजित किए जाएंगे। जितने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र हैं, उनमें आखिरी चरण के तहत चुनाव संपन्न कराए जाएंगे।

Share from here