Advertisement
breaking news

बिहार: एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के ठिकानों पर छापे, 4 करोड़ कैश बरामद

बिहार

विजिलेंस टीम ने शनिवार को बिहार के एक सरकारी इंजीनियर के घर पर छापा मारा। इंजीनियर के घर से भारी मात्रा में कैश बरामद हुआ है। बताया जा रहा है कि दो ठिकानों पर हुई छापेमारी में अब तक करीब पांच करोड़ रुपये का कैश और आभूषण प्राप्त हुए हैं। नोटों की गिनती की जा रही है। जानकारी के मुताबिक, विजिलेंस टीम ने ग्रामीण कार्य विभाग के किशनगंज प्रमंडल के कार्यपालक इंजीनियर संजय कुमार राय पर आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया था।

Advertisement

शनिवार को विजिलेंस टीम ने संजय राय के किशनगंज और पटना स्थित ठिकानों पर छापा मारा। यहां पर टीम पहुंची तो सामने आया कि इंजीनियर सारा कैश अपने जूनियर इंजीनियर व कैशियर के यहां रखता है। इसके बाद विजिलेंस टीम ने यहां छापेमारी कर करीब पांच करोड़ कैश बरामद किया। जानकारी के मुताबिक, इंजीनियर संजय राय के आवास पर करीब 13 अधिकारी मौजूद हैं।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari