Advertisement
breaking news

बिहार के वैशाली में बड़ा हादसा, 12 की मौत

बिहार

बिहार के वैशाली में रविवार की रात बड़ा हादसा हो गया। महनार हाजीपुर मुख्य मार्ग पर देसरी थाना क्षेत्र के नयागांव टोला के नजदीक भीषण सड़क हादसा हो गया। एक अनियंत्रित ट्रक चालक ने करीब एक दर्जन लोगों को रौंद दिया। हादसे में कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची है। 

Advertisement

बिहार में हुए हादसे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत कई नेताओं ने ट्वीट कर शोक संवेदना व्यक्त की है।

PMO की ओर से किए गए ट्वीट में कहा गया है कि बिहार के वैशाली में हुआ हादसा दुखद है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना है। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना है।

साथ ही कहा गया है कि मृतकों के परिजनों को PMNRF से 2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। साथ ही घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता जी जाएगी।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari