Advertisement
sunlight news

बिहार: तीन कथित मवेशी चोरों को ग्रामीणों ने पीट-पीटकर मौत के घाट उतारा

बिहार
  • परिजनों ने बताया मॉब लिंचिंग का मामला

छपरा। सारण जिले के बनियापुर थाना क्षेत्र स्थित नंदलाल टोला पिठौरी गांव में शुक्रवार सुबह कथित तीन मवेशी चोरों को ग्रामीणों ने पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान एक कथित चोर की सांसे चल रही थी, जिसने सदर अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। उधर परिजनों ने इसे मॉब लिंचिंग का मामला बताया है और सरकार से जांच कर कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल मामले की जांच-पड़ताल जारी है।

Advertisement

पुलिस के अनुसार शुक्रवार सुबह चोर गांव में बंधे कुछ मवेशी को खोलकर ले जा रहे थे, तभी ग्रामीणों की उन पर नजर पड़ी। ग्रामीणों ने पीछा कर उन्हें पकड़ लिया और उनकी पिटाई शुरू कर दी। इस दौरान ग्रामीणों ने तीनों को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। तीनों कथित चोर बनियापुर थानाक्षेत्र के पैगंबरपुर गांव निवासी राजू नट, वीरेश नट एवं नौशाद कुरैशी बताए जा रहे हैं। उधर, बनियापुर में तीन कथित चोरों की पीट-पीटकर हत्या के बाद प्रसाशन को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं। मृतकों की शिनाख्त होते ही उनके परिजन सदर अस्पताल पहुंचे और जमकर हंगामा किया। परिजन मृतकों को निर्दोष बता रहे हैं।

फिलहाल सदर डीएसपी सदर अस्पताल पहुंचकर मामले की छानबीन में जुटे हैं। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों को चिन्हित किया जा रहा है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari