लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में बिहार की पांच लोकसभा सीटों पर सामान्य गति से मतदान चल रहा है। दिन के 12 बजे तक किशनगंज में 26. 2, कटिहार में 25, पूर्णिया में 25.5, बांका में 23 और भागलपुर में 28 .3 फीसदी मतदाताओं ने अपने मतों का इस्तेमाल किया है। मतदाता बढ़-चढ़कर मतदान में हिस्सा ले रहे हैं। कई मतदान केंद्रों पर तो लंबी कतारें लगी हुई हैं।
