Advertisement
nirmala sitharaman vote

कर्नाटक: पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा और रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण ने किया मतदान

अन्य

बेंगलुरु। कर्नाटक में राज्य के प्रथम चरण के लिए आज हो रहे लोकसभा चुनाव में पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा ने पत्नी के साथ मतदान किया। रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण ने भी जयनगर के बीईएस कॉलेज में अपना वोट डाला।
मैसूर महाराजा यदुवीर कृष्णदत्त चामराज वाडियार और उनकी पत्नी त्रिशिका कुमारी देवी ने मैसूरु में मताधिकार का उपयोग किया। मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी और उनके परिवार ने भी मतदान किया। सीएम कुमारस्वामी ने बेंगलुरु ग्रामीण निर्वाचन क्षेत्र के केटागानहल्ली से अपना वोट डाला। उनके साथ उनकी पत्नी अनीता कुमारस्वामी, पुत्र और मंड्या के जेडीएस उम्मीदवार निखिल कुमारस्वामी भी थे। 

Advertisement
Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *