Advertisement
Bikaner west dilip joshi

Bikaner West – निर्दलीय प्रत्याशी दिलीप जोशी ने शुरू किया चुनाव प्रचार

राजस्थान

सनलाइट, कोलकाता/बीकानेर। Bikaner West से निर्दलीय प्रत्याशी दिलीप जोशी ने मोहता चौक हनुमान मंदिर में दर्शन कर जनसंपर्क शुरू किया।

Advertisement

Bikaner West

जनसम्पर्क के दौरान मोहता चौक, हर्षों का चौक, मूंधड़ा चौक, दम्मानी चौक, रघुनाथसर कुआं, साले की होली, झवरो का चौक, सदाफते, बारह गुवाड़, सूरदासानी पुरोहित गली, राज रंगों की गली, नथूसर गेट आदि जगहों पर जोशी का स्वागत किया गया।

जोशी ने कहा कि मैं इस स्वागत से प्रफुल्लित हूं। मुझे 40 वर्षों से जो संस्कार मुझे मिले हैं उसी से निस्वार्थ सेवा, संघर्ष और समर्पण भावना से सेवा करते हुए विभिन्न क्षेत्रों में जनता के लिए जो कुछ कर सका वह किया।

जोशी ने कहा कि मेरा लक्ष्य जनता की आकांक्षाओं पर खरा उतरकर बीकानेर पश्चिम का चहुमुखी विकास करना है।

जनता से आशीर्वाद मांगने के लिए जोशी सुबह के समय गंगा शहर, भीनाशर, सुजानदेसर क्षेत्र में गए वहीं दोपहर में बंगला नगर के लोगों से उन्होंने मुलाकात की।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari